मुरैना , दिसंबर 18 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ के खिलाफ पार्षदों ने कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।

जानकारी के अनुसार 18 सदस्यीय पालिका में अविश्वास प्रस्ताव पर 17 पार्षदों ने अपने हस्ताक्षरित किए हुए हैं, जिनमें चार भाजपा, आठ कांग्रेस और पांच निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अविश्वास की प्रति निर्वाचन अधिकारी को पत्र के साथ भेजी है।

बताया गया है कि पार्षदों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ घर से पालिका को चलाते हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। पार्षदों का यह भी आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका में भारी भ्रष्टाचार किया है, जिसकी कलेक्टर से जांच कराने की मांग भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित