भदोही , फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा भाजपा की सरकारें जाति व संप्रदाय से उपर उठकर सबका साथ व सबका विश्वास के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही हैं। देश का चहुंमुखी विकास व 2047 तक विश्व गुरु बनाना ही पार्टी का मुख्य एजेंडा है।
उन्होंने कहा कि देश शक्ति संपन्न व दुनियां पर उसका प्रभुत्व तभी कायम होगा जब भारत की युवा शक्ति एक साथ मिलकर काम करेगी। उन्होने कहा कि देश में इस समय एसआईआर चल रहा है सभी देश वासियों को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री आज यहां सुरियावां में आम सभा को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां उन्होंने ने रजिस्टर में दर्ज मरीजों से फोन पर हालचाल जाना वहीं अस्पताल से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने ने पूर्व विधायक रवीन्द्र तिवारी के गांव चौगुना में माता मंदिर में प्रतिमा का अनावरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित