जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम के शनिवार को आयोजित 'सफाई सेवा मैराथन' अभियान के तहत हवामहल जोन द्वारा जलमहल की पाल पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निगम के आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा के नेतृत्व में आयोजित सफाई सेवा मैराथन के तहत इस अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ वायु सेना के 30 जवान एवं राजस्थान पुलिस ग्रामीण लाइन के 30 जवानों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान जलमहल के चारों ओर व्यापक स्तर पर सफाई की गयी। निगम द्वारा स्थापित कूड़ेदानों को समयबद्ध रूप से खाली कराया गया तथा जलमहल के जल में पड़े कचरे को भी निकालकर एकत्रित किया गया। संपूर्ण कचरे को स्वच्छता रथ, ट्रैक्टर एवं लोडर की सहायता से परिवहन कर ट्रांसफर स्टेशन भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित