मऊ , नवम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह इलाज के दौरान लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

विधायक सुधाकर सिंह दो दिन पहले मुख्तार अंसारी के बेटे मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली से लौटते समय अचानक से उनकी तबियत खराब हो गयी थी।

सपा विधायक सिंह के निधन की सूचना मिलने पर पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के साथ शिवपाल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने उनके पुत्र सुजीत सिंह से मिलकर मृतक आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व संवेदना प्रकट किया। मृतक विधायक का शव उनके गृह जिला ले जाया जा रहा है।

विधायक सुधाकर सिंह के गृह जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने आज के अपने पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की। वह 10 साल से हार्ट के मरीज थे। उन्होंने विधानसभा के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को कड़ी शिकस्त दी थी।

गौरतलब है कि विधायक सिंह गत 17 नवंबर को दिल्ली में बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। घर वापस लौटते समय वाराणसी एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें वहां से तत्काल में मेदांता अस्पताल लखनऊ लाया गया था। इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित