हरिद्वार , अप्रैल 16 -- त्तराखंड के हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन स्वामियों को महंगा पड़ रहा है। गुरुवार को यातायात पुलिस ने सनरूफ से बाहर निकलकर सफर कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए हैं।
जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रुकवाकर मौके पर ही चालान किया, जबकि एक अन्य वाहन स्वामी के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक और उसमें सवार यात्रियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित