सतना , अप्रैल 8 -- जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के बकोटा गांव में अरहर के खेत में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक वृद्ध किसान की जलकर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर खेत में अचानक आग लग गई, जिसे बुझाने के दौरान 80 वर्षीय मुरलिया यादव आग की चपेट में आ गए।

बताया गया है कि आग अचानक विकराल रूप लेती हुई आसपास के खेतों में फैल गई। इसी दौरान मुरलिया आग के बीच फंस गए और बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित