बस्तर , जनवरी 16 -- लोहंडीगुड़ा के बड़ांजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मध्य बस्तर क्षेत्र के विभाग संघचालक सुकालूराम बघेल की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
पुलिस एवं अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,चित्रकोट मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार सुकालूराम बघेल और उसरीबेड़ा निवासी पीलूराम कश्यप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बघेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीलूराम कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप वाहन में सवार दो लोग भी घायल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित