हरिद्वार, फ़रवरी 22 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा रविवार को सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ नेहा झा ने किया, जबकि एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा भी अभियान के दौरान मौजूद रहे।

हरिद्वार के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत कुल 50 चालान किए गए, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए सख्त चेतावनी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित