शहडोल , मार्च 11 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के केशवाही थाना क्षेत्र के मझौली गांव में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार शाम उस समय हुआ जब एक बड़े वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार लल्लू बैगा और उनकी पत्नी सरस्वती बैगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री सोहनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों की सूचना पर केशवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित