पटना , अप्रैल 19 -- बिहार के परिवहन सचिव राज कुमार ने रविवार को बताया कि अब आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को 1,50,000 तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।
बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज परिवहन विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय कार्यशैली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोपयोगी बनाने पर जोर दिया गया।
परिवहन सचिव राज कुमार ने उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी को विभाग की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सड़क सुरक्षा, ड्राइविंग टेस्टिंग और जल परिवहन को लेकर कई ऐसे निर्देश दिए, जिनका सीधा और सकारात्मक असर राज्य की परिवहन व्यवस्था एवं आम जनता पर पड़ेगा।
सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने और घायलों को गोल्डन आवर में चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित