नयी दिल्ली , मार्च 08 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम की ओर से आरोपियों के अवैध रूप से निर्मित मकान को तोड़ने की कार्रवाई का स्वागत किया है।
श्री सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा " इस निर्मम हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है, जिससे इस तरह की सोच वाले लोगों को कड़ा सबक मिलेगा और आने वाले समय में इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित