नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- िल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित 'डीडीए ग्रीन एक्सपो' का उद्घाटन किया और राजधानी को हरित, स्वच्छ और टिकाऊ शहर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए।

उपराज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डीडीए की नई आवासीय योजनाओं, शहरी विकास परियोजनाओं, पार्कों के पुनर्विकास, जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी पहलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर के लिए पर्यावरण संरक्षण अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन गया है और इसके लिए सरकार, संस्थानों तथा नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

श्री सक्सेना ने कहा कि एमओयू के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाने, झीलों और जलाशयों के पुनर्जीवन, कचरा प्रबंधन, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इन पहलों से दिल्ली में प्रदूषण कम करने और नागरिकों को बेहतर जीवन-पर्यावरण उपलब्ध कराने में मदद मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित