सक्ती , मई 08 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले ग्राम पंचायत नंदेली बस स्टैंड के पास शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान पुनिराम टंडन के रूप में की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित