नयी दिल्ली , मार्च 18 -- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचसीएचआर) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशामुक्ति केंद्र पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की है। इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 के घायल होने की खबर है।

यूएनएचसीएचआर के प्रवक्ता थमीन अल-खीतान ने कहा कि इस घटना की तुरंत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि जांच के नतीजे सार्वजनिक किए जाएं और पीड़ितों व उनके परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित