संभल , जनवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम टांडा कोठी निवासी रियासत का पुत्र तौसीफ (25) सुबह बाइक से अपने गांव से बेला गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक स्कूल बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित