संभल , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चंदौसी क्षेत्र के गांव मिलक निवासी यश अपनी पत्नी लक्ष्मी (40) और पुत्र प्रेम के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संभल तिराहे के पास सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में लक्ष्मी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि यश और प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित