रायबरेली,11फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कई अधिकारियों और चिकित्सकों द्वारा अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न किए जाने के कारण लगभग 3 दर्जन कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों से आज बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ नवीन चंद्र के द्वारा आज बुधवार को की गई कार्यवाही के संदर्भ में बताया गया कि शासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा तक अपनी संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिन कर्मचारियों ने निर्देश का पालन नहीं किया, उनके वेतन पर जनवरी के भुगतान को आज बुधवार को रोक लगाने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित