जौनपुर , फरवरी 26 -- विश्वविख्यात संत एवं रामकथा मर्मज्ञ रामभद्राचार्य गुरुवार को यहां प्रसिद्ध मां शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। मंदिर परिसर में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के बाद जब वह अपने वाहन की ओर बढ़ रहे थे, तभी पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर उनसे प्रश्न किया। सवाल सुनते ही उन्होंने बिना कोई प्रतिक्रिया दिए अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और वहां से रवाना हो गए। यह घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

इसके बाद वह निर्धारित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति एवं विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित