भीलवाड़ा , जनवरी 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में संतानों की बेरहमी से हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मीणा ने बताया कि मानपुरा में संजू (30) पत्नी राजकुमार तेली ने 11 जनवरी को जब उसका पति राजकुमार और ससुर काम पर निकल गये थे, पुत्री नेहा (10) और पुत्र भैरू (छह) की हथौड़े और लोहे के सरिये से सीने और गले पर वार करके हत्या कर दी। फिर खुद आत्महत्या करने के लिये फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गयी, लेकिन इसी बीच बच्चों चीख पुकार सुनकर पडा़ेसी आ गये और उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में संजू ने बताया कि उसे कैंसर है, इसलिये बच्चों की हत्या की। अभी हालांकि पुष्टि नहीं हुई है कि उसे कैंसर है या नहीं। पुलिस ने उसे आज अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित