संतकबीरनगर , अप्रैल 06 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद विकास खंड के भटपुरवा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान बरकत अली की बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार ने बताया कि बरकत अली अपने होटल रिलायंस से देर रात गांव लौट रहे थे। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित रैना पेपर मिल के पास क्रॉसिंग पार करने के बाद वह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बलेनो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि बरकत अली की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित