संतकबीरनगर , फरवरी 5 -- संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने वाहन चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक चारपहिया वाहन, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा और करीब पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी बालूशासन पुल के पास संयुक्त पुलिस टीम ने की।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और संगठित गिरोह बनाकर उत्तर प्रदेश से चारपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बिहार में बेचते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और बरामदगी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित