संतकबीरनगर , मार्च 06 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अपहृता को बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस ने धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त शिवपाल यादव उर्फ गोलू निवासी नोनिया छापर थाना भटनी जिला देवरिया को मेंहदावल रोड़वेज के पास गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित