संतकबीरनगर , अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में थाना दुधारा पुलिस ने नाबालिग बालिका से अश्लीलता और धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अभियुक्त रमजान को पिपरा बोरिंग मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को बालिका की मां ने थाना दुधारा में तहरीर देकर आरोपी पर अपनी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 333, 352, पाक्सो एक्ट की धारा 7/8 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित