संतकबीरनगर , जनवरी 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गुरुवार को संतकबीरनगर जिला मुख्यालय खलीलाबाद में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल, खलीलाबाद के प्रांगण में संपन्न हुआ। आरएसएस के जिला प्रमुख धीरज जी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर कूड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।विद्या मंदिर की छात्राओं ने 'गली गली में अवध सजाएंगे' गीत भाव नृत्य प्रस्तुत किया। 'राम आएंगे तो अंगना बहारेंगे' और 'वंदे भारतीय सर पर हिमालय की छत्र है' जैसी प्रस्तुतियां दीं।

कूड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश राय, अध्यापक करुणेश जी, शुभेंद्र पाठक, शिवेंद्र प्रताप जी, शिक्षिका प्रीति मिश्रा और साधना मिश्रा के संयोजन में कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामललित चौधरी, राकेश मिश्र, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंहजज्ज, गोरक्ष प्रांत की संगठन प्रभारी सुनीता अग्रहरी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अमर राम, ज्ञानेंद्र मिश्र और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित