चंडीगढ़ , जनवरी 14 -- पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बुधवार को स्थानीय निकाय भवन में पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य रवि कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

श्री कुमार ने शपथ लेने के पश्चात कहा कि वह अपनी योग्यता, निष्ठा, समर्पण और सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत खन्ना, बिजली विभाग के सचिव बसंत गर्ग आईएएस और अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा रवि कुमार के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित