‎पटना , मार्च 30 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर रामगुलाम की 125वें जयंती वर्ष के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री सरावगी ने आज राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित रामगुलाम चौक पहुंचकर मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

‎ इस मौके पर श्री सरावगी ने कहा, "बिहार की मिट्टी से जुड़े रामगुलाम जी केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं थे, बल्कि वे उस विचारधारा के प्रतीक थे, जिसने स्वतंत्रता, स्वाभिमान और वैश्विक भारतीय पहचान को नई दिशा दी।"‎उन्होंने कहा कि भाजपा मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर रामगुलाम के 125 वीं जयंती पर जयंती वर्ष मना रही है। ‎उन्होंने कहा कि मॉरीशस की आज़ादी में उनका योगदान इतिहास के स्वर्णिम अध्याय में अंकित है। वे केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित