पटना , दिसंबर 18 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में नई ऊंचाई प्राप्त करेगी।

श्री चौधरी ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में श्री सरावगी का अभिनंदन किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री सरावगती कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं पूरी करेंगे और संगठन को सबके सहयोग से सुदृढ बनाएंगे।

श्री चौधरी ने राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के मात्र 28 दिनों के अंदर प्रदेश भाजपा को नया नेतृत्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पांच बार के अनुभवी विधायक श्री सरावगी के अनुभव और उनकी कमर्ठता को जहां पार्टी ने सम्मान दिया, वहीं उनकी सफलता सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित