करीमनगर , फरवरी 03 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि बीआरएस अपने दस साल के शासन के दौरान ज़मीन हड़पती रही, जबकि कांग्रेस सरकार के पास विकास कार्यों के लिए राशि नहीं है।

श्री कुमार ने करीमनगर के कोथिरमपुर चौरास्ता में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सभाओं में उमड़ी भारी भीड़ दोनों पार्टियों के खिलाफ जनता के गुस्से को प्रदर्शित करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस के कई नेता ज़मीन पर कब्ज़े करने के शामिल थे और करीमनगर में उसके कई नेता को जेल भेजा गया था। उन्होंने वोटरों को आगाह किया कि बीआरएस को दोबारा चुनने से उनकी संपत्ति और रोज़गार खतरे में पड़ जाएंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के राशि की कमी के बारे में दिए गए बयानों का हवाला दिया और सवाल किया कि अगर कांग्रेस सरकार फिर से चुनी जाती है तो वह नगर निगम के विकास के लिए पैसे का इंतज़ाम कैसे करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं, खासकर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीमनगर में 1,500 करोड़ रुपये लाए गए, जिससे सड़कें, ड्रेनेज और बाढ़ वाले इलाकों में विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर राशि को दूसरी जगह इस्तेमाल करने और ठेकेदारों के भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया, जिससे काम रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को करीमनगर नगर निगम का कंट्रोल दिया जाता है, तो वह डंपिंग यार्ड जैसी समस्याओं को हमेशा के लिए हल कर देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित