गोरखपुर , दिसम्बर 17 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष में संगोष्ठियों का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मजबूत समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार है।
श्री दत्तात्रेय गोरखपुर स्थित गोरखपुर क्लब में बुध्दिजीवियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए बुध्दवार को कहा कि संघ किसी का विरोधी नहीं है और वह भारतीय मूल्यों की रक्षा के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना और हिन्दू होना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि पिछले 100 वर्षों से संघ समाज को सांस्कुतिक तौर पर जागरूक करने का प्रयास कर रहा है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब-जब हम बंटे हैं तभी कमजोर हुए हैं और हिन्दू धर्म किसी एक पूजा पध्दति का नाम नहीं है इसमें विभिन्नता है मगर एकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित