नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरी अवशेषों को चार फरवरी से श्रीलंका में आयोजित प्रदर्शनी में जनता के दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार पवित्र अवशेष की प्रदर्शनी चार से 11 फरवरी तक कोलंबो के गंगारामया मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में आम श्रद्धालु भगवान बुद्ध के अवशेष के दर्शन कर सकेंगे।
पवित्र अवशेष, वर्तमान में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा में प्रतिष्ठित हैं। ये अवशेष 10 फरवरी तक सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए कोलंबो में रखे जायेंगे और 11 फरवरी को उनकी वापसी निर्धारित है।
यह पवित्र यात्रा बौद्ध धर्म के जन्मस्थान के रूप में भारत की स्थायी सभ्यतागत जिम्मेदारी को रेखांकित करती है और इस तरह की यात्राओं के जरिए भारत और श्रीलंका के बीच गहरे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच गहरे संबंधों की पुष्टि करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित