सेंट जॉर्ज , मार्च 02 -- चामरी अटापट्टू (दो विकेट/39 रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका महिला टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 11 गेंदे शेष रहते चार विकेट से शिकस्त दी।

श्रीलंका ने रविवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की महिला टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे निर्धारित 20 ओवरों में 101 रन के स्कोर पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 28 रन बनाये। वहीं स्टेफनी टेलर ने (14), डिएंड्रा डॉटिन ने (12) और आलिया एलेन ने (नाबाद 11) रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के लिए माल्की मदारा, नीलक्षिका सिल्वा ने तीन-तीन विकेट लिये। चामरी अटापट्टू को दो विकेट मिले। कविशा दिलहारी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित