कोलंबो , मार्च 08 -- श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोत आइरिस डेना के डूबने के बाद बचाए गए 22 ईरानी नाविकों को करापितिया अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दक्षिणी प्रांत के कोग्गला में श्रीलंका वायुसेना बेस पर भेज दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दस और नाविकों का अभी भी इलाज चल रहा है, जिनमें से आठ को आपातकालीन देखरेख में रखा गया है। इस बीच, श्रीलंका के अधिकारियों ने एक और ईरानी नौसेना के जहाज आइरिस बुशहर से सभी 204 लोगों को वेलिसारा नौसेना कैंप में रखा है।
आइरिस बुशहर को शुक्रवार को त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह पर ले जाया गया। श्रीलंका पिछले हफ़्ते द्वीप के दक्षिणी तट पर समुद्री इमरजेंसी के बाद ईरानी नौसेनिकों को मेडिकल देखभाल, शरण और आवागमन से संबंधित समर्थन दे रहा है।
आइरिस बुशहर और आइरिस डेना ईरानी नौसेना के जहाज हैं जिन्होंने भारत में हुए एक समुद्री अभ्यास, 2026 अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लिया था। अमेरिका की एक पनडुब्बी के हमले में बुधवार को आइरिस डेना श्रीलंका के दक्षिणी तट पर डूब गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित