कोलंबो , अप्रैल 30 -- सरकार ने गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट के संचालन के लिए पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने की अगुवाई में नौ सदस्यों वाली परिवर्तन समिति गठित की है। इसमें क्रिकेट पृष्टभूमि वाले कुमार संगकारा, रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टीमुनी को भी नियुक्त किया गया है।
पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में क्रिकेटर संगकारा, रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टीमुनी हैं। इसके अलावा अधिकतर सदस्य कॉर्पोरेट, लीगल और राजनीति से जुड़े लोग भी इसमें शामिल है। यह समिति श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित