चेन्नई , दिसंबर 28 -- तमिलनाडु के तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार सुबह नेदुंथेवु के पास गहरे समुद्र में मछली पकड़ते गिरफ्तार कर लिया।
रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के मछुआरे शनिवार रात मछली पकड़ने के लिए गये थे, जब वे कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर रहे थे तो श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। सेना ने उनकी नाव जब्त कर ली और वे उन्हें कंकेसंतुरयी फिशिंग हार्बर ले गये। बाद में श्रीलंका की अदालत में पेश कर उन्हें 7 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित