अयोध्या , दिसम्बर 11 -- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों और न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक 13 दिसम्बर अपरान्ह दो बजे मणिराम छावनी में होगी।
बैठक में भाग लेने के लिये राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र कल अयोध्या पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। इस दौरान महासचिव चम्पत राय निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र,कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ,युगपुरुष स्वामी परमानंद, महंत दीनेंद्र दास, डा अनिल मिश्र, विषेश आमंत्रित दिनेशचंद्र, गोपाल राव, केंद्र,राज्य सरकार के प्रतिनिधि वा जिला अधकारी अयोध्या सहित अन्य सदस्य के सम्मलित होंने की संभावना है।
ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय बैठक की तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। इससे पूर्व ट्रस्ट की बैठक नौ सितंबर को हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित