श्रीगंगानगर , जनवरी 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर 23 से 25 जनवरी तक पंच गौरव के तहत राज्य स्तरीय कृषक मेला 'किन्नू महाकुंभ' का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर डाॅ. मंजू ने बुधवार को बताया कि इसके सफल आयोजन के लिये विभिन्न अधिकारियों और विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। इसके तहत कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान की प्रदर्शनी, निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों और प्रगतिशील किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही किन्नू महाकुंभ का धार्मिक स्थलों के माध्यम से लाउड स्पीकर से प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि खंड श्रीगंगानगर, संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद, उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित