श्रीगंगानगर , अप्रैल 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर की धानमंडी प्रांगण में आज दुकान नंबर 270 पर सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) एवं प्रशासक कृषि उपज मंडी समिति सहयक सचिव विजय पहलवान की उपस्थित रहे।

दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्रपाल आहूजा, उपाध्यक्ष अमरसिंह मंडा, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष रायसिंह कुलड़िया, महामंत्री शुभम अरोड़ा, संरक्षक गजानंद गोयल, व्यापारी मुख्तियारसिंह, रामगोपाल पांडुसरिया, दुकान मालिक भूपेंद्र गाबा सहित अनेक गणमान्य व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे।

इस दौरान मंडी प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों ने किसानों को आश्वस्त किया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद पूरी पारदर्शिता, सुगमता एवं प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित