श्रीगंगानगर , दिसंबर 26 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्ती रैली के दौरान एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद अभ्यर्थियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 25 से अधिक युवा घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पीछे सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे, जब अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का एक विशाल झुंड उन पर टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि मैदान के चारों ओर लगे पेड़ों पर बने छत्तों की मधुमक्खियां किसी कारणवश आक्रामक हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित