श्रावस्ती , दिसंबर 27 -- उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाईपास पर शनिवार को दो प्राइवेट बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बस चालक समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बस पंजाब के लुधियाना से 29 सवारी लेकर बहराइच होते हुए बलरामपुर की दिशा में जा रही थी, जबकि दूसरी राजस्थान नंबर की बस हरिहरगंज बलरामपुर में यात्री उतारने के बाद कटरा होते हुए इकौना जा रही थी। कटरा बाईपास के पास तेज रफ्तार पंजाब नंबर की बस ने राजस्थान नंबर की बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित