मुंबई , दिसंबर 27 -- स्वदेशी बिस्किट ब्राण्ड्स ,बिस्क फार्म बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री- सुपरस्टार श्रद्धा कपूर के साथ हाथ मिलाकर अपनी 25 सालों की समृद्ध विरासत का जश्न मना रहा है।
अपने आकर्षण, बहुमुखी व्यक्तित्व और हर उम्र के दर्शकों के साथ मजबूत कनेक्शन के लिए विख्यात श्रद्धा कपूर- ब्राण्ड के मूल्यों की तरह- परम्परा और आधुनिकता का बेहतरीन संयोजन हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर अपने 'मी टाईम' का आनंद उठाती हुई दिखाई देती हैं, जहां वे डांस के ज़रिए अपने सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव रूप को दिखाती हैं, दुनिया की परवाह किए बिना अपने ज़ोन में खो जाती हैं। इन पलों के साथ, फिल्म मी टाईम- रिच मारी टाईम रिचुअल पर रोशनी डालती है, जहां चाय का एक कप और रिच मारी बिस्किट रोज़मर्रा की दुनिया से ब्रेक लेने का शानदार तरीका है।
श्रद्धा कपूर ने कहा, ''मेरे लिए मी-टाईम का मतलब ऐसे पलों का आनंद उठाने से है, जो सच में अपने महसूस होते हैं। रिच मारी मेरे इन पलों को और भी खास बना देता है। चाय हो या छोटा सा ब्रेक, रिच मारी की हर बाईट मुझे याद दिलाती है कि मैं अपने लिए कुछ पल निकालूं, तरोताज़ा महसूस करूँ और अपने आप से जुड़ूँ। यह मेरे लिए आराम और रिफ्रेशमेंट है।''श्रद्धा कपूर के साथ फिल्माया गया नया कैंपेन बेहद प्रासंगिक एवं दिल को छू जाने वाली थीम 'मी टाईम- रिच मारी टाईम' पर आधारित है, जो टेलीविज़न, डिजिटल, प्रिंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाईव हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित