मैहर , अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश के मैहर में खुले में शौच के लिए गई एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक तेरह वर्षिय नाबालिग किशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई।
शुक्रवार की रात खुले मे शौच के लिये घर से बाहर निकली तेरह वर्षिय किशोरी को दो लोगों ने अगवा कर लिया तथा दुष्कर्म के बाद पीडिता को छोडकर भाग गये। जिसके बाद पीड़िता बदहवास हालत में जैसे-तैसे वह घर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित