श्रीनगर , मार्च 13 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में शुक्रवार को नकली मुद्रा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 79,000 रुपये के जाली नोट बरामद किये हैं। इसके बाद एक प्रखंड विकास अधिकारी सहित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

मामले की शुरुआत तब हुई, जब शोपियां पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय दुकानदार ने शिकायत दर्ज करायी। दुकानदार का कहना था कि एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से सामान खरीदते समय नकली नोटों का इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जांच दल ने आरोपियों और उनके सहयोगियों के कब्जे से 79,000 रुपये के जाली नोट बरामद किये। इसके बाद मामले में शामिल प्रखंड विकास अधिकारी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित