मुंबई , दिसंबर 08 -- घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को चौतरफा बिकवाली के बीच निवेशकों को सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कारोबारी दिवस पर 05 दिसंबर को कुल बाजार पूंजीकरण 4,71,71,043 करोड़ रुपये था। यह सोमवार को घटकर 4,64,55,202 करोड़ रुपये रह गया जो 14 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। इस प्रकार इसमें 7,15,840 करोड़ रुपये की कमी आयी है।

उल्लेखनीय है कि आज बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 609.68 अंक (0.71 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,102.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 225.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 25,960.55 अंक पर आ गया। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा गिरावट रहने से प्रमुख सूचकांकों की तुलना में बाजार पूंजीकरण पर ज्यादा असर दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित