अहमदाबाद , फरवरी 26 -- रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52) और जेसन होल्डर (49) की विस्फोटक पारियों तथा उनके बीच आठवें विकेट के लिये 89 रन की जबर्दस्त साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
वेस्टइंडीज एक समय 83 रन पर सात विकेट गंवाकर गहरे संकट में फंसा हुआ था लेकिन शेफर्ड और होल्डर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। नौवें नंबर के बल्लेबाज शेफर्ड ने मात्र 37 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 52 रन बनाये। जबकि आखिरी ओवर में रनआउट हुये होल्डर ने 31 गेंदों पर 49 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाये। दोनों के बीच 89 रन की साझेदारी मात्र 57 गेंदों में बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित