मुंबई , दिसंबर 30 -- अभिनेत्री आनंदिता साहू का कहना है कि सन नियो के शो 'सत्या साची' की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री मिश्रा उनके लिए सच में बड़ी बहन जैसी बन गई हैं।

दो बहनों का रिश्ता बहुत खास होता है। कुछ ऐसा ही भावुक कर देने वाला रिश्ता सन नियो के शो 'सत्या साची' शो में देखने को मिल रहा है। अब तक दर्शकों ने सत्या और साची के प्यार भरे पल, छोटी-छोटी नोंकझोंक और दो दोनों बहनों के अटूट रिश्ते को देखा है। अब शो में यह रिश्ता एक नए और भावनात्मक मोड़ पर पहुँच गया है, जहां सत्या अपनी बड़ी बहन साची की रक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लेती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित