मुंबई , मार्च 18 -- विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गयी।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 296.71 अंक की बढ़त में 76,367.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 374.11 अंक (0.49 प्रतिशत) ऊपर 76,444.95 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 51.75 अंक की मजबूती में 23,632.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 134.35 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,715.50 अंक पर था।
धातु को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, ऑटो, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक ज्यादा बढ़त में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित