जयपुर , जनवरी 28 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने कहा , " लोकप्रिय जननेता अजीत पवार का निधन अपूरणीय क्षति है। वह सबको साथ लेकर चलने वाले आदर्श व्यक्तित्व और शुचिता से जुड़े जन सेवा को समर्पित राजनेता थे।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित