रूद्रपुर , दिसंबर 20 -- उत्तराखंड के तराई में शीतलहर के चलते ऊधमसिंह नगर जिले में सभी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
प्रभारी जिलाधिकारी की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि देहरादून मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से तराई में भीषण शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत छात्र हित में यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है कि विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया जाए।
आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आगामी 22 दिसम्बर से अग्रिम आदेश तक प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के मध्य संचालित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित