भरतपुर , मार्च 03 -- राजस्थान में करौली के सपोटरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर में प्रतिमाओं को खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सीताराम बगीची स्थित मंदिर में भगवान शिव और नंदी महाराज की प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में मुकेश को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में व्याप्त तनाव शांत हो गया।

करौली के पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल पुलिस दल की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। उन्होंने बताया कि धार्मिक भावनाओं से जुड़ी वारदात होने और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित