शिवहर , मई 02 -- बिहार के शिवहर जिले के नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार की शाम तीन वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड नंबर 03 निवासी भैरोंलाल साह का तीन वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार खेलने के दौरान तालाब में गिर गया। इस दुर्घटना में जितेंद्र की डूबकर मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित